मुरादाबाद : बाइक और मोपेड की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में हलवाई की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हलवाई की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल युवक को परिजन बेहतर उपचार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में हलवाई की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हलवाई की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल युवक को परिजन बेहतर उपचार के लिए बाहर ले गए।

हादसा शुक्रवार की देर रात कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास हुआ। मुहल्ला बलदेवपुरी निवासी सुंदरलाल (55) पेशे से हलवाई था। उसकी लालबाग में मिठाई की दुकान थी। वह मोपेड से दुकान आता-जाता था। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह रामगंगा पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में सुंदरलाल और बाइक सवार युवक ओवेस मलिक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां पर चिकित्सक ने सुंदरलाल को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो रोते-बिलखते वे भी मौके पर आ गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार