हरदोई: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए हुए नामांकन, जानें कब होगा मतदान
हरदोई। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन को लेकर पूरे दिन कचहरी में गहमागहमी रही। बताते चलें अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन दाखिल हुए। 22 पदों पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने …
हरदोई। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन को लेकर पूरे दिन कचहरी में गहमागहमी रही। बताते चलें अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन दाखिल हुए।

22 पदों पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने पर्चे दाखिल किए नामांकन को लेकर पूरे दिन कचहरी में काफी गहमागहमी रही। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने वोट मांगने की प्रक्रिया और तेज कर दी। नामांकन के चलते अधिवक्ता न्यायिक न्यायिक कार्य से विरत रहे। गौरतलब हो गत दिवस कानपुर में अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान एक अधिवक्ता की हत्या हो गई थी इसके चलते नामांकन के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
हरदोई। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021की वापसी की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे के पीएसयू बैंकों में हड़ताल रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हो रही इस बैंक हड़ताल के चलते कस्बे की एक दर्जन चार बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे। हड़ताल के चलते खाताधारक लेनदेन नही कर सके। वहीं एटीएम भी दगा दे गए। इंडियन बैंक के खाताधारक विवेक कुमार, सचिन, सुधीर कुमार, मनोज कुमार,सुंदरी देवी, ने बताया कि बैंक बंद रहने से एटीएम से पैसे निकालने वालों की संख्या बढ़ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सेबी अगले महीने ऑनलाइन माध्यम से करेगा विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा की संपत्तियों की नीलामी, यह होगा समय
