जौनपुर के सौंदर्यीकरण की दो परियोजनाओं की पहली किस्त जारी: गिरीश चन्द
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री और जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद यादव ने कहा है कि नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मुख्यालय पर विकास की कड़ी में दो और सौगात जनपद वासियों को मिलने जा रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्र ने शनिवार को बताया …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री और जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद यादव ने कहा है कि नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मुख्यालय पर विकास की कड़ी में दो और सौगात जनपद वासियों को मिलने जा रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्र ने शनिवार को बताया कि नगर में गोमती तट के पास मंदिर के सुंदरीकरण और घाटों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दो परियोजनाओं की प्रशासकीय और वित्तीय सस्कृति मिल गई है।
इसकी जानकारी प्रदेश शासन के अनुसचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने 13 दिसंबर 2021 को महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश को पत्र के माध्यम से दी है। इन दोनों परियोजनाओं में लगभग 791 लाख ( 7.91 करोङ ) रुपया खर्च होंगे, जिसकी प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली परियोजना जौनपुर नगर में गोमती नदी के तट पर शाही पुल के पास हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर और शिव जी मन्दिर को पर्यटन विकास सुंदरीकरण और घाटों के निर्माण के लिए 675.27 लाख ( 6.75 करोड़ रु.) स्वीकृत हुआ है।
दूसरी परियोजना शास्त्री पुल के पास बलुआ घाट चकप्यार अली स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास सौंदर्यीकरण व घाटों के निर्माण के लिए 116.20 लाख (1.16 करोड़ रु.) स्वीकृत हुआ है। इसको बनने से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और इससे व्यापरियों की अर्थ व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।
पढ़ें: हरदोई: टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि नमामि गंगे परियोजना के तहत हनुमान घाट, बजरंग घाट पर पहले से ही काम चल रहा है और दो परियोजना स्वीकृत हो जाने के कारण गोमती नदी के दोनों किनारों पर सौन्दर्य बढ़ जाएगा और पर्यटन की दृष्टि से भी जनपद वासियों को लाभ मिलेगा।
