बहराइच: गेरुआ नदी के निकट मार्ग पर चहलकदमी करता दिखा शेर, मोबाइल में कैद चित्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय कहीं न कहीं बाघ और तेंदुए पर्यटकों को दिख रहे हैं। बाघ और तेंदुए को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व सात रेंज में विभक्त है। वन्यजीव प्रभाग में वन विभाग के मुताबिक 32 बाघ और बाघिन विचरण कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व …

बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इस समय कहीं न कहीं बाघ और तेंदुए पर्यटकों को दिख रहे हैं। बाघ और तेंदुए को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व सात रेंज में विभक्त है।

वन्यजीव प्रभाग में वन विभाग के मुताबिक 32 बाघ और बाघिन विचरण कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व के कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, मूर्तिहा और सुजौली रेंज में बाघों की संख्या अधिक है। दो दिन पूर्व गोरखपुर और लखनऊ के पर्यटक जंगल भ्रमण के लिए आए। सभी कतर्नियाघाट रेंज के गेरुआ नदी के निकट मार्ग से जंगल का आनंद ले रहे थे।

पढ़ें: कांग्रेस, भाजपा, सपा ने लगाया था बसपा सरकार की गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में अड़ंगा : मायावती

जंगल भ्रमण के दौरान दोपहर में दो बजे के आसपास एक बाघ कच्चे मार्ग से होता हुआ पर्यटकों की ओर आता दिखा। सभी ने सफारी कर रहे लोगों ने वाहन रुकवाया। दूर से ही बाघ का चित्र मोबाइल और कैमरे में कैद किया। कुछ दूर चलने के बाद बाघ जंगल में चला गया। बाघ को देखकर पर्यटक काफी खुश दिखे।

बहराइच: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला घायल

जिले में कलुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रात एक बजे हथियार से लैस बदमाश पहुंचे। इसके बाद सभी ने असलहा दिखाकर बक्से का ताला तोड़ा। वहीं, कमरे में सो रही महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाश 1.77 लाख रुपए नकदी और मोबाइल लेकर चले गए। रात में ही पति ने पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार