IPL 2022: लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, केकेआर को दो बार बना चुके हैं चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले शनिवार को नई लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया। दिल्ली के सांसद गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। गौतम गंभीर ने एक बयान में कहा, ”डॉ (संजीव) गोयंका …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले शनिवार को नई लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया। दिल्ली के सांसद गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो आईपीएल खिताब दिला चुके हैं।

गौतम गंभीर ने एक बयान में कहा, ”डॉ (संजीव) गोयंका और आरपीएसजी ग्रुप का मुझे अपनी टीम में यह शानदार मौका देने के लिये शुक्रिया। ” गंभीर (40 वर्ष) भारत के लिये 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, ”मुकाबला जीतने का जज्बा अब भी मेरे अंदर बरकरार है, एक विजेता की विरासत छोड़ने की इच्छा अब भी मेरे अंदर चौबीस घंटे बनी रहती है। मैं ड्रेसिंग रूम के लिये नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की टीम के लिये मुकाबला करूंगा। ” इस टीम का अभी तक नाम तय नहीं किया गया है। इस फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयंका ने गंभीर का आरपीएसजी परिवार में स्वागत किया।

गौरतलब है कि संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली RPSG ग्रुप ने लखनऊ की टीम को सात हजार 90 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है।

 

संबंधित समाचार