रायबरेलीः सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डीसीएफ व लोडर के बीच हुई टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती 10 दिसंबर को जनता बाजार के निकट हिरन को बचाने में लोडर व डीसीएम के मध्य टक्कर हो गई थी। जिसमें हिरन व लोडर चालक गोरेलाल की मौत हो गई थी। लगभग एक दर्जन लोगों …

रायबरेली। डीसीएफ व लोडर के बीच हुई टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती 10 दिसंबर को जनता बाजार के निकट हिरन को बचाने में लोडर व डीसीएम के मध्य टक्कर हो गई थी। जिसमें हिरन व लोडर चालक गोरेलाल की मौत हो गई थी। लगभग एक दर्जन लोगों को चोटे आई थी। इसी दुर्घटना में घायल रामबाबू 35 पुत्र छेदीलाल निवासी मोहद्दीनपुर थाना हुसेनगंज जिला फतेहपुर का उपचार कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजन शव लेकर लालगंज कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल राजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत पर पत्नी केवलपति आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो पुत्र मनोज व राहुल समेत तीन पुत्रियों आशा,ऊषा व पारूल का पिता था।

डंपर की टक्कर से युवक घायल

रायबरेलीः गदागंज थाना क्षेत्र के सरदार गंज तिराहे के पास फजल अली का पुरवा जलालपुर धाई निवासी अजय कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार सुबह किसी काम से मतीनगंज जा रहा था तभी ऊंचाहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने साइकिल सवार अजय को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाना गदागंज को दी गई वही मौके पर पहुंच कर 108 एंबुलेंस से घायल को आनन फानन गादागंज थाना प्रभारी द्वारा दीन शाह गौरा चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, केकेआर को दो बार बना चुके हैं चैंपियन

संबंधित समाचार