मुरादाबाद : दो दिनों की हड़ताल के बाद खुले बैंक तो कैश हुए 400 करोड़ के चेक
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान जनपद में हुई बैंकों की दो दिनों की हड़ताल के बाद शनिवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को पूरा दिन जिलें की बैंकों में 400 करोड़ के चेक कैश हुए। बता दें बैंकों में निजीकरण के खिलाफ बैंकों में कर्मियों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान जनपद में हुई बैंकों की दो दिनों की हड़ताल के बाद शनिवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को पूरा दिन जिलें की बैंकों में 400 करोड़ के चेक कैश हुए।
बता दें बैंकों में निजीकरण के खिलाफ बैंकों में कर्मियों द्वारा गुरुवार से शुक्रवार तक हड़ताल की गई। दो दिनों की हड़ताल के बाद बैंक खुले तो ग्राहकों की भारी भीड़ अपने काम निपटाने के लिए बैंकों में पहुंची। शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड होने के बाद भी सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्या शाखा पर बैंक खुलने पहले ही ग्राहक पहुंच गए थे।
इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक की बैंकों में ग्राहक भारी संख्या में पहुंचे। अगले दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से भी शनिवार को बैंक खुलने के बाद ग्राहकों की संख्या में काफी तेजी देखी। हड़ताल के बाद खुली बैंकों में क्लीयरिंग का काफी जोर रहा, जिसके चलते बैंकों में 400 करोड़ से ज्यादा के अटके चेक के बाद क्लियर हुए। बैंकों के बंद होने तक ग्राहकों की भीड़ रही।
