केजीएमयू ने जारी किया बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस चार वर्षीय नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को इंट्रेंस एग्जाम देना होता है। जब एप्लीकेंट्स ये प्रवेश परीक्षा पास कर लेंगे उसके बाद ही उन्हें केजीएमयू …
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस चार वर्षीय नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को इंट्रेंस एग्जाम देना होता है। जब एप्लीकेंट्स ये प्रवेश परीक्षा पास कर लेंगे उसके बाद ही उन्हें केजीएमयू से बीएससी नर्सिंग का कोर्स करने की अनुमति मिलेगी।
आवेदक अपना प्रवेश पत्र किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। केजीएमयू की ऑफीशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें केजीएमयू के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए इंट्रेंस एग्जाम कल यानी 19 दिसंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा समय है सुबह ग्यारह से दोपहर दो बजे तक।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी kgmu.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर लें।
शांति के लिए उठी तलवार हिंसा नही- क्रांतिकारी सुखेन
लखनऊ। आजादी की लड़ाई में की गई हत्या हिंसा नहीं होती। कई बार शांति स्थापित करने के लिए हथियार उठाना ही पड़ता है। क्रांतिकारी सुखेन की देश भावना को प्रदर्शित करते इस वकतव्य पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई। शनिवार को आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत आकांक्षा थियेटर और आर्ट्स ने ‘जायज हत्यारे’ नाटक का मंचन बाल्मीकि रंगशाल में किया। इस नाट्य में स्वराज पार्टी के क्रांतकारी सुखेन और साथी ने अंग्रेज सरकार के जनरल की हत्या का मंचन किया गया। मंचन के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से क्रांतिकारियों से हुई हत्याओं का मर्म समझाने का प्रयास किया। यह मंचन अंग्रेजी लेखक अल्वेर कामू के द जस्ट एसासिन्स के हिंदी रूपांतरण पर आधारित रहा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिल्डर शकील समेत पांच पर 70 लाख रुपए हड़पने का केस दर्ज
