यूपी में ओमिक्रॉन की दस्‍तक के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन ने भारत में आने के बाद अब यूपी में भी दस्तक दे दी है। बीते शुक्रवार को गाजियाबाद में दो बुजुर्ग दम्पति के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि दोनों दम्पति की रिपोर्ट अब निगेटिव हो गई है दोनों आइसोलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग यूपी में …

लखनऊ। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन ने भारत में आने के बाद अब यूपी में भी दस्तक दे दी है। बीते शुक्रवार को गाजियाबाद में दो बुजुर्ग दम्पति के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि दोनों दम्पति की रिपोर्ट अब निगेटिव हो गई है दोनों आइसोलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग यूपी में दो मामले आने के बाद पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

अपर सचिव अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट यूरोप और दुनिया के अधिकांश हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है, इसलिए लोगों को चाहिए की गैर-जरूरी यात्रा से बचें, सामूहिक समारोहों से बचने की जरूरत है। नए साल के जश्न की शुरुआत कम तीव्रता पर होनी चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन उस दर से फैल रहा है जो हमने किसी पिछले संस्करण के साथ नहीं देखा है। हम चिंतित हैं कि लोग ओमिक्रॉन को हल्के ढंग से खारिज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बवाल होने की आशंका में पोस्टमार्टम हाउस बना छावनी, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के अधिकांश मामलों में यही पाया गया है कि या तो उस व्‍यक्ति ने यात्रा की है या फि‍र वह यात्रा करने वाले व्‍यक्ति के सम्‍पर्क में रहा है। मात्र एक या दो ऐसे मामले हैं जिनमें उनकी यात्रा का इतिहास नहीं पता हो सका है। इसे पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ‘सांप्रदायिक सियासत देश को कर रही खोखला, मुस्लिम करेगा सोच समझकर मतदान’

संबंधित समाचार