बहराइच: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला घायल
बहराइच। कलुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रात एक बजे हथियार से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी ने असलहा दिखाकर बक्से का ताला तोड़ा। कमरे में सो रही महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर कट्टे से फायरिंग कर दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाश 1.77 लाख रुपए नकदी और …
बहराइच। कलुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रात एक बजे हथियार से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी ने असलहा दिखाकर बक्से का ताला तोड़ा। कमरे में सो रही महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर कट्टे से फायरिंग कर दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाश 1.77 लाख रुपए नकदी और मोबाइल लेकर चले गए। रात में ही पति ने पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कलुवापुर गांव निवासी नंदलाल पुत्र गुल्ले ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह घर के बरामदे में सो रहा था, पत्नी मीरा देवी भी पास में लेटी थी। शुक्रवार रात को हथियार बंद अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़ा। इसके बाद सभी ने बक्से में रखी एक लाख 77 हजार रुपए नकदी चुरा ली। कीमती मोबाइल भी सभी ने चुरा लिया। आहत मिलने पर पत्नी कमरे में गई तो बदमाशों को देखा। पत्नी ने लूट का विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों ने पत्नी पर कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला का चेहरा खराब हो गया।
महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर नंदलाल उठा, उसने ग्रामीणों को एकत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रानीपुर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन पुलिस ने तहरीर ही बदलवा दी है। अपने हिसाब से चोरी की तहरीर दी है।
चोरी का दर्ज कराई केस
रानीपुर थाना क्षेत्र के कलुवापुर गांव में पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर दी। शोर मचाने पर नाराज बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस अपने हिसाब से तहरीर में चोरी का केस लिखवाया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शहादत दिवस पर तीन विभूतियों को मिला ‘माटी रतन’ सम्मान
