यूपी में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मरीज, जानें
लखनऊ। देश में कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रोन की आहट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक लाख 88 हजार 560 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना …
लखनऊ। देश में कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रोन की आहट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक लाख 88 हजार 560 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये हैं।
पिछले 24 घंटे में 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 196 एक्टिव मामले हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 11,35,199 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज करोड़ 19 लाख 30 हजार 385 और दूसरी डोज छह करोड़ 36 लाख 96 हजार 214 लगायी गयी हैं। अब तक कुल 18 करोड़ 56 लाख 26 हजार 599 डोज दी जा चुकी है।
पढ़ें: महिलाएं एकजुट होकर बदल दें देश में राजनीति की तस्वीर: प्रियंका गांधी
उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।
जनता बतायेगी कि योगी कितने हैं अनुपयोगी: सतीश चन्द्र मिश्र
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने रविवार को कहा कि खुद के भावी प्रधानमंत्री होने का प्रचार कराने वाले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के माध्यम से बता देगी कि योगी यूपी के लिये कितने अनुपयोगी हैं। लखनऊ की आरक्षित सीटों के लिए आयोजित एक जनसभा में मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) से परेशान होकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिताया, जनता अब भाजपा असली चेहरा देख चुकी है और बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
