कोरोना के 5 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 44
लखनऊ। शहर में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है, रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ना जारी है। रविवार को एक ही दिन के अंदर 5 नए मामलों की पुष्टि होने से शहरवासी डरे हुए हैं। इन कोरोना मरीजों में दो मरीज ऐसे हैं जो कैंटैक्ट ट्रेसिंग द्वारा हुई सैम्पलिंग में पॉजिटिव …
लखनऊ। शहर में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है, रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ना जारी है। रविवार को एक ही दिन के अंदर 5 नए मामलों की पुष्टि होने से शहरवासी डरे हुए हैं। इन कोरोना मरीजों में दो मरीज ऐसे हैं जो कैंटैक्ट ट्रेसिंग द्वारा हुई सैम्पलिंग में पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बिहार से लखनऊ आए दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों कि संख्या 44 हो गई है। इनमें से दो मरीज केजीएमयू में व एक पीजीआई में भर्ती है।
हिमाचल से लौटा व्यक्ति निकला संक्रमित
संक्रमित मिलने वालों में एक मरीज हिमाचल से पंजाब होते हुए लखनऊ आया था। जिसकी जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन, बीते शुक्रवार को उस व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण मिलने लगे जिसके बाद फिर से उसकी जांच की गई जिसमें वह संक्रमित पाया गया। वहीं इसके आलावा बिहार से लौटे दो व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों की जांच रेलवे स्टेशन पर हुई थी।
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन, जानें क्या?
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं। निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन के लिए कहा है कि बैंक खाता या तो प्रत्याशी के नाम से यह निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रूप से खोले जा सकेंगे। बैंक खाता प्रत्याशी के परिवार के किसी सदस्य किसी अन्य व्यक्ति के नाम से नहीं खोला जा सकेगा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन, जानें क्या?
