लखनऊ: भाजपा पार्षद ने अपने ही मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंत्री से अपनी …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंत्री से अपनी जान को खतरा बताया है।

दिलीप श्रीवास्तव मैशिलीशरण गुप्त वार्ड से भाजपा के पार्षद हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री के कहने पर ही थाना गाजीपुर में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन पर मुकदमे के खिलाफ 60 से भी ज्यादा पार्षद धरने पर बैठे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री उनका पार्षद का टिकट भी कटवाना चाहते हैं। मंत्री के कहने पर ही उन्हें बीजेपी का प्रदेश प्रवक्ता नहीं बनाया गया। पार्षद ने पत्र में मंत्री द्वारा उन्हें धमकी देने के साथ उत्पीड़न करने का जिक्र किया है।

नगर निगम ने बढायी अलाव स्थलों की संख्या

लखनऊ। शीत लहर के चलते राजधानी में भीषण ठंड को देखते हुए नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए अलाव स्थलों की संख्या बढ़ा दी है। अब निगम राजधानी के 200 स्थलों पर अलाव जलाने का दावा कर रहा है। इनमें बस अड्डे, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहे शामिल हैं। अभी तक निगम लगभग 100 स्थलों पर ही अलावा जलवा रहा था। मुख्य अभियंता महेश कुमार वर्मा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से अलाव स्थलों की संख्या और बढ़ायी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार हर श्रमिक को दो किस्तों में देगी 2000 रुपये भरण-पोषण भत्ता

संबंधित समाचार