बाराबंकी में कोल्ड स्टोरेज की बड़ी उपलब्धि: शुरू होते ही 1.31 लाख बोरी आलू भंडारित, बड़ी संख्या में पहुंचे गांवों के किसान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के फतेहपुर-बेलहरा लिंक मार्ग स्थित बिहुरा (दादनपुर मोड़) पर बने नवनिर्मित श्री बाला जी कोल्ड स्टोरेज ने शुरू होते ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में जिले का यह पहला कोल्ड स्टोरेज बन गया है जिसकी पूरी भंडारण क्षमता भर गई है। यहां कुल 1 लाख 31 हजार बोरी आलू सुरक्षित रूप से भंडारित किया गया है। 

कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य की लोकप्रियता और किसानों के साथ उनके भरोसेमंद संबंधों के चलते आसपास के गांवों के किसान बड़ी संख्या में यहां आलू भंडारण कराने पहुंचे। किसानों के भरोसे के कारण रिकॉर्ड समय में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता पूरी हो गई। प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य ने सभी किसान भाइयों का आभार जताते हुए कहा कि किसानों के विश्वास और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। 

उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित भंडारण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी वे किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में बेहतर व्यवस्था और प्रबंधक के सहयोगी व्यवहार के कारण उन्हें अपनी उपज सुरक्षित रखने का भरोसा मिला है, जिसके चलते बड़ी संख्या में किसानों ने यहां आलू भंडारित कराया है।

ये भी पढ़ें :
मऊ में मखाने की खेती में अपार संभावनाएं: तालाबों-जल स्रोतों की उपलब्धता, सरकार देगी प्रति हेक्टेयर 40 हजार का अनुदान 

 

संबंधित समाचार