मुरादाबाद : ‘खेलों से निखरता है छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, महापौर विनोद अग्रवाल आदि ने किया। अतिथियों का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, महापौर विनोद अग्रवाल आदि ने किया। अतिथियों का स्वागत बैज व कैप पहनाकर किया गया साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गणेश वंदना की।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। झंडारोहण कर, गुब्बारे उड़ाकर और कबूतर स्वच्छंदन कर अतिथियों ने खेलों की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। स्कूलों के छात्र छात्राओं के मार्च पास्ट की अतिथियों ने सलामी ली। नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू ने खेल शपथ दिलाई। बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अतिथियों ने कहा कि खेलों से छात्र छात्राओं का व्यक्तित्व निखरता है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। खेल जीवन के लिए जरूरी है। इसके बाद पचास मीटर की दौड़ कराई गई। विजेताओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।

संबंधित समाचार