Government Jobs: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 10वीं और 12वीं पास को दिया गोल्डन मौका, जल्दी करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तलाश तो आपके लिए रेलवे लेकर आया है एक गोल्डन मौका। आपको बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) ने फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी आवेदन करना चाहता है वह ईसीआर की आधिकारिक मेल आईडी …

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तलाश तो आपके लिए रेलवे लेकर आया है एक गोल्डन मौका। आपको बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) ने फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी आवेदन करना चाहता है वह ईसीआर की आधिकारिक मेल आईडी [email protected] के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कुल 14 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इस लिंक
https://eastcoastrail.indianrailways.gov.in/uploads/files/1638871273251-Notification पर क्लिक कर भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के लिए रिक्त पदों की संख्या
1. नर्सिंग अधीक्षक –  4 पद
2. फार्मासिस्ट –  2 पद
3. हॉस्पिटल अटेंडेंट – 4 पद
4. हाउस कीपिंग असिस्‍टेंट – 4 पद

ईस्ट कोस्ट रेलवे के लिए आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष ऐर एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के लिए शैक्षणिक योग्यता
ईस्ट कोस्ट रेलवे के लिए नर्सिंग अधीक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट पद के लिए 12वीं पास के साथ अभ्यर्थी के पास फार्मासिस्ट डिप्लोमा होना चाहिए। हॉस्पिटल अटेंडेंट और हाउस कीपिंग असिस्‍टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के लिए चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट eastcoastrail.indianrailways.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें….

SCERT ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, लिंक पर जाकर इस तरह करें डाउनलोड