रायबरेली: लूटे गए रुपयों के साथ युवक को गिरफ्तार कर एसओजी ले गई कौशाम्बी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के कंदरावा चौराहा पर रहने वाले एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ कौशांबी में लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह युवक अपने साथियों के साथ ऊंचाहार में रह रहा था। इसपर जांच में एसओजी कौशांबी टीम ने आरोपित युवक के घर पर छापा मारा। इस दौरान लूटे गए रुपयों …

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के कंदरावा चौराहा पर रहने वाले एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ कौशांबी में लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह युवक अपने साथियों के साथ ऊंचाहार में रह रहा था। इसपर जांच में एसओजी कौशांबी टीम ने आरोपित युवक के घर पर छापा मारा। इस दौरान लूटे गए रुपयों से भरे बैग को बरामद किया। साथ ही युवक को एसओजी कौशांबी ले गई है।

बता दें कि कंदरावा चौराहा निवासी महेंद्र कुमार कौशांबी जिले के अन्य साथियों के साथ करीब एक सप्ताह पूर्व किसी व्यवसाई से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। कौशांबी पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।

इसमें दो लोग पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सोमवार की देर रात कौशांबी जिले की एसओजी पुलिस ऊंचाहार कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने महेंद्र कुमार के घर पर छापेमारी कर लूटे गए रुपयों के बैग के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही योगी सरकार- प्रियंका गांधी

कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक महेंद्र कुमार के पास से रुपयों से भरा बैग बरामद हुआ है। जिसे एसओजी टीम अपने साथ कौशांबी ले गई है।

रायबरेलीः अर्द्ध विक्षिप्त घायल महिला के लिए न जाग सकी मानवीय संवेदना, ठंड से हुई मौत

जिले में मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखने का एक मामला सामने आया है। जहां घायल अर्द्ध विक्षिप्त की ठंड से मौत हो गई। असल में बादशाहपुर गंगा घाट के दलदल में एक अर्द्ध विक्षिप्त महिला सोमवार को फंस गई थी। इसपर चरवाहों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद महिला को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति जो महिला को सीएचसी लाया था। उसने मानवीय मूल्यों को ताक पर रख दिया और घायल महिला को जिला अस्पताल ना ले जाकर वापस गांव ले आया। उसके बाद सर्द भरी रात में रईयापुर गांव के एक शख्स के दरवाजे महिला को लिटाकर वह चला गया। ऐसे में ठंड से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा है। फिलहाल अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव