प्रयागराज में ड्यूटी में लापरवाही पर सात पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समय अलोपीबाग में गीता निकेतन के पास क्यूआरटी नंबर छह की वीआईपी ड्यूटी पर लगाए गए सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर एडीजी प्रेम प्रकाश ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एडीजी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सोमवार को ही ब्रीफिंग करके पुलिस कर्मियों को …

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समय अलोपीबाग में गीता निकेतन के पास क्यूआरटी नंबर छह की वीआईपी ड्यूटी पर लगाए गए सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर एडीजी प्रेम प्रकाश ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

एडीजी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सोमवार को ही ब्रीफिंग करके पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी समझाई थी। इस दौरान उन्होंने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि इसमें किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रयागराज में PM मोदी ने 16 लाख महिलाओं को दी 1000 करोड़ की सौगात, जानें

पीएम मोदी मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिये पहुंचे। यहां पीएम ने 16 लाख महिलाओं को कैश स्कीम की सौगात दी। मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। जिससे करीब 16 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी।

पढ़ें: केएमसी चुनाव: टीएमसी ने कोलकाता नगर निगम की सत्ता लगातार तीसरी बार हासिल की, अब तक 89 सीटें जीतीं, 44 पर बढ़त

पीएम संगम नगरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिल रहे हैं। इसके अलावा वो आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस दौरान मोदी ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से गंगा युमना और सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये धरती मातृ शक्ति की साक्षी बनी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: अमेठी से ढाई हजार दर्शनार्थी 51 बसों से अयोध्या लिए हुए रवाना, राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार