प्रयागराज में पीएम मोदी ने ‘मातृशक्ति’ को दिया महिला सशक्तिकरण पैकेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिये आवंटित धनराशि मंगलवार को जारी करते हुये इन योजनाओं को देश की तरक्की में मददगार बताया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण समारोह में उत्तर प्रदेश …

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिये आवंटित धनराशि मंगलवार को जारी करते हुये इन योजनाओं को देश की तरक्की में मददगार बताया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।

इसके तहत महिलाओं को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वयं सहायता समूहों को एक हजार करोड़ की धनराशि जारी की। मोदी ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के स्वाबलंबन का मुख्य आधार है। स्वयं सहायता समूहों का संचालन कर रही लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को इस राशि से सीधा फायदा होगा। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत यह राशि स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गयी है।

इसके अनुसार 80 हजार समूहों को 1.10 लाख रुपये प्रति समूह की दर हिसाब से आवंटित की गयी है। साथ ही समुदाय निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 15 हजार प्रति स्वयं सहायता समूह के हिसाब से 60 हजार समूहों को परिचालन निधि पहले से ही प्राप्त हो रही है। गौरतलब है कि बीसी-सखियां जब घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराती हैं, तो उन्हें छह महीने के लिये 4 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है।

पढ़ें: मुंबई से घर छोड़कर भागा युवक बिजनौर में मिला

ताकि वे स्थायी रूप से काम कर सकें और उसके बाद लेन-देन से मिलने वाले कमीशन से उन्हें आय होने लगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ से अधिक की धनराशि भी उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस योजना से कन्याओं को उनके जीवन के विभिन्न चरणों में शर्तों के साथ नकद राशि मिलती है। इसके तहत प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये मिलते है।

संबंधित समाचार