लखनऊ: गिरधारी एनकाउंटर को लेकर पुलिस पर प्राथमिकी का आदेश खारिज
लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे अजीत सिंह के हत्यारोपी गिरधारी उर्फ डॉक्टर के तथाकथित फर्जी एनकाउंटर मामले में फंसी लखनऊ पुलिस को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दर्ज की गई याचिका पर सीजेएम लखनऊ की ओर से पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने …
लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे अजीत सिंह के हत्यारोपी गिरधारी उर्फ डॉक्टर के तथाकथित फर्जी एनकाउंटर मामले में फंसी लखनऊ पुलिस को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दर्ज की गई याचिका पर सीजेएम लखनऊ की ओर से पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विदित हो कि गत 15 फरवरी 2021 को सहारा हॉस्पिटल के समीप लखनऊ पुलिस ने अजीत सिंह के हत्यारोपी गिरधारी उर्फ डॉक्टर को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। पर इस संबंध में सीजेएम लखनऊ को याचिका देते हुए आईपीएस संजीव आनंद और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद सीजेएम लखनऊ ने आराेपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये गये।
इसके उपरांत सीजेएम लखनऊ के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में लखनऊ पुलिस और राज्य सभा की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद शाही और अपर शासकीय अधिवक्ता अनुराग वर्मा की दलीलों पर निर्णय लेते हुए हाईकोर्ट ने सीजेएम लखनऊ के आदेश को खारिज कर दिया।
26 एसआई को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति
लखनऊ। डीजीपी मुकुल देव के निर्देश पर राज्य के लिपिक श्रेणी के 26 उपनिरीक्षक (एसआई) पद के पुलिस अधिकारियों को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इनमें से 12 राजधानी लखनऊ में पदस्थापित हैं। अधिसूचना के अनुसार सभी को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर महासचिव वीरकून, पीएम इमरान समेत इन अधिकारियों से करेंगे बातचीत
