बरेली: पिता का शव फंदे से लटका देख बेटियां हुई बेहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मानसिक स्थित खराब होने के चलते एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठकर बेटियों ने जब पिता का शव टंगा देखा तो बेहोश हो गईं। घटना के समय अधेड़ की पत्नी मायके में थी। राजाराम (35) भमौरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर में रहता था। साले जयप्रकाश ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। मानसिक स्थित खराब होने के चलते एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठकर बेटियों ने जब पिता का शव टंगा देखा तो बेहोश हो गईं। घटना के समय अधेड़ की पत्नी मायके में थी। राजाराम (35) भमौरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर में रहता था।

साले जयप्रकाश ने बताया कि करीब दो साल से उनकी मानसिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि राजाराम की पत्नी रेशमवती अपने भतीजे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए चार दिन पहले ही अपने दो बेटों अनमोल (10) व विजय (8) के साथ मायके चली गई थीं। बताया कि घर पर केवल राजाराम के साथ उनकी दो बेटियां पूनम (16), गुनगुन (12) व उनकी बुजुर्ग मां मौजूद थीं। मंगलवार की सुबह जब पूनम और गुनगुन सोकर उठीं तो उन्होंने कमरे में फंदे पर लटका पिता का शव देखा। पिता का शव देखते ही दोनों की चीख निकली और बेहोश हो गईं।

बच्चियों की चीख सुनकर उनकी दादी कमरे में पहुंची तो हैरान रह गईं। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। वहीं आत्महत्या की सूचना पर भमौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर राजाराम की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रेशमवती घर पहुंची। मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद राजाराम का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित समाचार