लखनऊ: मोहनलालगंज में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। सोमवार रात ग्राम भौंदरी में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का माल समेट लिया। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली मोहनलालगंज में शिकायत दर्ज कराई है। भौंदरी निवासी सुनीता शर्मा …

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। सोमवार रात ग्राम भौंदरी में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का माल समेट लिया। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली मोहनलालगंज में शिकायत दर्ज कराई है।

भौंदरी निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात वह घर पर अकेले होने के नाते पड़ोसी के घर लेटी हुई थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी तथा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती कपड़े जेवरात एवं नगदी उठा ले गए। शिकायत पत्र में बताया कि चोरी हुए सामान में दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की हाफ पेटी, दो लाख रुपये कीमत का एक सोने का हार सहित 15 हजार रुपए नगदी और दस कीमती साड़ियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ गांव के ही मजदूर रामविनोद के‌ घर भी चोरों ने धावा बोला पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात छत से जीने के रास्ते उतरे अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे बक्से व अटैची का ताला तोड़कर 13 हजार रुपए, नगदी व पांच जोड़ी बिछिया, दो सोने की कील पर चोरों ने हाथ साफ किया है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट आई है।

जिला बदर के उल्लंघन में शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ। महानगर थाना पुलिस ने जिला बदर का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी निवासी विजय श्रीवास्तव (30) सचिवालय कॉलोनी के फैजाबाद रोड स्थित अकबर नगर का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए महानगर पुलिस की ओर से बताया गया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर गत 18 अक्तूबर को विजय को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। पर मुखबिर से सूचना मिली कि वह छिपकर शहर में ही रह रहा था। छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नगर निगम ने भूतनाथ मार्केट में चलाया अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान

 

संबंधित समाचार