बरेली: जंक्शन पर कामाख्या एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया, यात्रियों का हंगामा
बरेली, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आंदोलनरत किसान मांगों को लेकर अलग-अलग रेल लाइनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर शार्ट टर्मिनेट की गई …
बरेली, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आंदोलनरत किसान मांगों को लेकर अलग-अलग रेल लाइनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर शार्ट टर्मिनेट की गई हैं। बरेली जंक्शन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे 15655 कामाख्या एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। ठंड में मुसाफिरों को ट्रेन से उतरना पड़ा। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत किया गया।
रेल अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन से बरेली तक का किराया काटकर बाकी यात्रा का पैसा वापस कर दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनीयर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। बता दें कि किसानों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को बरेली जंक्शन पर आने वाली 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, 13005 हावड़ा अमृतसर को , 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें किसानों के प्रदर्शन की वजह से प्रभावित हुईं। दूसरी तरफ कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त होने के बाद 65 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट वापस कराए। काफी संख्या में यात्री दूसरी ट्रेनों से जाने के लिए प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे। करीब 65 यात्रियों को 25000 का रिफंड किया गया।
