जींद में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्‍महत्‍या, फंदे पर लटके मिले तीनों के शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जींद। हरियाणा के जींद जिले के धनौरी गांव में एक परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव धनौरी निवासी …

जींद। हरियाणा के जींद जिले के धनौरी गांव में एक परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव धनौरी निवासी ओमप्रकाश (48), उनकी पत्नी कमलेश (45) और बेटे सोनू (20) के शव बुधवार को मकान में फंदे से लटके पाए गए।

आशंका जताई जा रही है कि  जींद में तीनों ने रात में फांसी लगाई है। लगभग एक माह पहले मृतक ओमप्रकाश के भाई बलराज ने खेत में कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी उन्होंने बताया कि लगभग 35 दिन पहले गांव धनौरी निवासी नन्हा का शव हंसडेहर गांव में एक नाले से बोरी में बरामद हुआ था, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि नन्हा के परिवार के लोग इस मामले में ओमप्रकाश तथा बलराज पर संदेह जता रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

West Bengal: सीमा पर तस्करों ने किया बीएसएफ जवानों पर हमला, गोलीबारी में एक बांग्लादेशी की मौत 

 

संबंधित समाचार