अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर की गई बड़ी कार्रवाई
हरदोई। डीएम व डीएफओ के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने टड़ियावां क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर बड़ी कार्रवाई की है। रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन दरोगा ब्रजराज वर्मा, वन रक्षक वैभव त्रिपाठी व थाना टड़ियावां पुलिस ने देभिया फत्तेपुर में अवैध …
हरदोई। डीएम व डीएफओ के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने टड़ियावां क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर बड़ी कार्रवाई की है। रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन दरोगा ब्रजराज वर्मा, वन रक्षक वैभव त्रिपाठी व थाना टड़ियावां पुलिस ने देभिया फत्तेपुर में अवैध रूप से बिना लाइसेंस चलने वाली 09 भट्ठियों को जेसीबी मशीन से गिरवाया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव बर्रा सराय में 03 भट्ठियां गिरवाई और जयराजपुर में 01 भट्ठी गिराई गयी।
विदित हो कि बीते 19 दिसम्बर को कस्बा टड़ियावां सहित गांव खडरौआ में रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव की टीम ने 3 भट्ठियां गिराई थी। रेंजर ने बताया कि सदर क्षेत्र में और भी कुछ भट्ठियां बिना लाइसेंस के संचालित है, उन्हें भी जल्द गिरवाने का कार्य किया जाएगा। इस क्षेत्र में बिना लाइसेंस कोयले की भट्ठियां चलाने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
हरदोई: मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस ट्रक से भिड़ी
थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 3:00 बजे प्रयागराज से वापस आ रही महिला कांस्टेबलों से भरी बस की भिड़ंत ढाबे पर खड़े ट्रक से हो गई। बस में सवार 5 महिला आरक्षियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी होने पर सुबह करीब 6:00 बजे एसपी हरदोई मौके पर पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबलों को जिला अस्पताल भिजवाया। आपको बता दें कि प्रयागराज ड्यूटी करने गई महिला कांस्टेबल बस की ओर से हरदोई आ रही थी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस ट्रक से भिड़ी
