अमरोहा : शॉर्ट सर्किट से रूई कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमरोहा, अमृत विचार। शहर में स्थित रूई के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। रूई और लिहाफ-गद्दों ने आग पकड़ते ही पूरे कारखाने में आग की लपटों की चपेट में आ गया। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आबादी के बीच कारखाने में लगी आग से …
अमरोहा, अमृत विचार। शहर में स्थित रूई के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। रूई और लिहाफ-गद्दों ने आग पकड़ते ही पूरे कारखाने में आग की लपटों की चपेट में आ गया। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आबादी के बीच कारखाने में लगी आग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर जुड़ी भीेड़ ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया।
यह घटना बुधवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा की है। दरअसल थाना देहात क्षेत्र के गांव मउ मयचक निवासी दानिश पुत्र बाबू शहर के मोहल्ला बड़े दरबार स्थित दुकान में लिहाफ-गद्दे का काम करते है। वहीं रूई भरने का कारखाना भी है। बुधवार को वह अपने कारखाने में काम कर रहे थे। इस दौरान कारखाने में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरा कारखाना अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर दूर तक जा रही थी। शहर में आबादी के बीच कारखानें में लगी आग से अफरा तफरा मच गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घंटों बाद कारखाना स्वामी और भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कारखाने में रखा माल जलकर राख हो गया था। कारखाना स्वामी दानिश ने बताया कि आग से लगभग करीब डेढ़ लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
