मुरादाबाद : बारात में शामिल था कोरोना पॉजिटिव, अब 400 की अटकी सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रामपुर से आई बारात में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सबकी सांसें अब कोविड जांच के सैंपल की रिपोर्ट पर टिकी हैं। लड़की पक्ष के परिवार व स्थानीय रिश्तेदारों की रिपोर्ट बुधवार को नहीं आई। अब गुरुवार तक इस रिपोर्ट पर सबकी टकटकी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रामपुर से आई बारात में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सबकी सांसें अब कोविड जांच के सैंपल की रिपोर्ट पर टिकी हैं। लड़की पक्ष के परिवार व स्थानीय रिश्तेदारों की रिपोर्ट बुधवार को नहीं आई। अब गुरुवार तक इस रिपोर्ट पर सबकी टकटकी लगी है। वहीं बारात में शामिल लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली आदि जिलों के सीएमओ को भी जांच कराने के लिए पत्र भेजा जा चुका है।

दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल हुए बारातियों में से एक के कोविड पॉजिटिव होने के बाद से खलबली मची है। लड़की पक्ष के लोगों के अलावा चिकित्साधिकारियों की नींद भी उड़ी है। इस परिवार के संपर्क में आए लोगों के मन में भी दहशत है क्योंकि सबको यह चिंता सता रही है कि जिनकी जांच हुई है यदि इसमें से कोई पॉजिटिव निकला तो बाकी सबका क्या होगा। ऐसे में इन सभी को सचेत और सतर्क करने की हिदायत देने के बाद भी चिकित्साधिकारी रिपोर्ट पर नजर लगाए हैं। अब जिन लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट गुरुवार को आने की उम्मीद है।

वहीं दूसरी ओर बुधवार को विदेश से लौटने वालों की नई सूची में 29 और यात्री शामिल हैं। इन्हें मिलाकर ऑमिक्रान के केस मिलने के बाद जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या 822 हो गई। हालांकि इसमें 100 से अधिक अभी भी संपर्क के दायरे से दूर हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि शादी समारोह के मामले में लड़की पक्ष के घर वालों व स्थानीय रिश्तेदारों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। इसके आधार पर आगे कदम उठाएंगे। फिलहाल इस शादी में शामिल लोगों को पूरी सतर्कता बरतने और होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है। जो दूसरे जिलों के थे वहां के मुख्य चिकित्साधिकारी को भी पत्र भेजकर स्थानीय स्तर पर जांच और अन्य एहतियात कराने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार