बरेली: अतीक का पोस्टर देखकर दौड़ी पुलिस, मचा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाहुबली अतीक अहमद के पोस्टर कार में लगे देखकर चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिस ढाबे पर यह लोग खाना खा रहे थे उस ढाबा मालिक से पूछताछ की गई। हालांकि खाना खाने के बाद अतीक के पोस्टर लगी गाड़ी के सवार लोग वहां से चले गए। बुधवार की …

बरेली, अमृत विचार। बाहुबली अतीक अहमद के पोस्टर कार में लगे देखकर चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिस ढाबे पर यह लोग खाना खा रहे थे उस ढाबा मालिक से पूछताछ की गई। हालांकि खाना खाने के बाद अतीक के पोस्टर लगी गाड़ी के सवार लोग वहां से चले गए। बुधवार की दोपहर में अतीक अहमद के पोस्टर लगी हुई पांच लग्जरी कारें पीलीभीत रोड के एक ढाबे के पास आकर खड़ी हो गईं ।

कार सवार लोगों ने ढाबे पर खाना खाया इतनी देर में कारों का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद बारादरी, प्रेमनगर, बिथरी और इज्जत नगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। कार सवार लोग पुलिस को देखते रहे। उसके बाद वो लोग खाना खाने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए । पुलिस ने ढाबा संचालक से बात की उन्होंने बताया कि जो लोग आए थे, उन्होंने खाना खाया उसका बिल देकर चले गए। ढाबा संचालक ने बताया की खाना खाने वाले किसी व्यक्ति पर किसी भी तरह का कोई हथियार नहीं था।

संबंधित समाचार