औरैया में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। बेला क्षेत्र के कस्बा सहार निवासी अंकुल पाण्डेय उर्फ श्यामजी (30) बुधवार देर रात औरैया निवासी अपने …
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। बेला क्षेत्र के कस्बा सहार निवासी अंकुल पाण्डेय उर्फ श्यामजी (30) बुधवार देर रात औरैया निवासी अपने एक साथी के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था।
तभी सहायल क्षेत्र के गांव किलमापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया और काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा रहा। रात्रि में थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सड़क पर पड़े युवक को देखा तो एम्बुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात्रि में युवक की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जिसे सहार के ही अश्वनी पांडेय ने रात करीब दो बजे देखा और युवक के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
अयोध्या। खजुरहट में चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहे चार में से दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व नकदी व मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
