बरेली: मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया ज्ञापन, आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मंडी शुल्क के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित था जिसे डीएम को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मंडी शुल्क के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित था जिसे डीएम को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की है।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि मंडी शुल्क लागू होने से इस्पेक्टर राज फिर से वापस आ गया है। सरकार को तत्काल यह आदेश वापस लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में कपड़े, जूते और ईट भट्टे पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।

इससे महंगाई बढ़ेगी और व्यापार खत्म होगा।डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री विकास अग्रवाल, महामंत्री मुकेश सिंघल, सैयद सिराज अली, वीरेंद्र देवल, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-

बरेली: पुलिस ने आरोपियों से लिए 50 हजार, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से गुहार

संबंधित समाचार