रामपुर : किरणमय नंदा ने कहा, भाजपा के शासन में चरमराई कानून व्यवस्था
रामपुर, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की शासन गुंडाराज है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसी कारण पूरे प्रदेश में सपा की लहर है। कहा कि सपा सांसद आजम खां शीघ्र ही हमारे बीच होंगे। तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय …
रामपुर, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की शासन गुंडाराज है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसी कारण पूरे प्रदेश में सपा की लहर है। कहा कि सपा सांसद आजम खां शीघ्र ही हमारे बीच होंगे।
तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय दारुल अवाम में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सपा की इस लहर को सुनामी में बदलने का काम करें। कहा नगराध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि भाजपा शासन में रामपुर निशाने पर रहा है। दावा किया कि कुछ ही दिनों में सपा सरकार बनेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा क पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव और प्रदेश सचिव नासिर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद हसन, केतकी गंगवार, फातिमा जबीं, मतलूब अंसारी, विजय सिंह, संतोष शर्मा, नंद किशोर दिवाकर, रऊफ पहलवान, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, अमरीश पटेल, मशकूर मुन्ना, मास्टर लाखन सिंह, प्रमोद गंगवार, संतोष सिंह खेरा, अनिल सागर, हामिद गोल्डन, सलीम प्रधान, आरिफ आरोमा, हाजी जमील, अकील, फसाहत अली खां शानू, आसिम खां आजम, इस्लाम गुड्डू, फिरोज खां, फरहान खां, फिरासत अली खां, ओमेंद्र सिंह चौहान, शाहवेज खां, शाहजेब खां, फैजान खां, हक रामपुरी, मुराद कलीम, फैज आमिर, राजा खां, कामरान खां, रानू खां, सुहेल मियां, जीशान खां, फरहान खां, मुकर्रम रजा इनायती समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
