मुरादाबाद : व्हाट्सएप कॉल व अश्लील फोटो भेज पति कर रहा था ब्लैकमेल
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला को अश्लील फोटो भेजकर एवं व्हाट्सएप पर कॉल करके ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई थी। साइबर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मंजू ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। आगे की कारवाई के लिए मामला सिविल लाइंस पुलिस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला को अश्लील फोटो भेजकर एवं व्हाट्सएप पर कॉल करके ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई थी। साइबर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मंजू ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई।
आगे की कारवाई के लिए मामला सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया गया है। कांठ रोड निवासी महिला ने शिकायत की थी कि उसे अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके और अश्लील फोटो भेजकर परेशान किया जा रहा है। मामले की जांच साइबर थाने में तैनात उप निरीक्षक मंजू को सौंपी गई।
पुलिस की जांच में पता चला कि जिस नंबर से महिला को ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा था, वह कटघर थाना क्षेत्र के बरवारा मझरा भैंसिया निवासी मो. नईम, पुत्र जुम्मा का था। जांच में पता चला कि मोहम्मद नहीं प्रीता का पति है। उनके बीच कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से पीड़िता एक महीने से अपने पति से अलग रह रही है। साइबर थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि आगे की कार्रवाई सिविल लाइंस पुलिस द्वारा की जाएगी।
