गोरखपुर: सपा नेताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती
गोरखपुर। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने ‘किसान दिवस’ पर किसानों …
गोरखपुर। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने ‘किसान दिवस’ पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की माँग करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह देश की आजादी के पहले ही वे जमीदारों के किसान मजूदरों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे। वे किसानों की समस्याएं सुन कर बहुत द्रवित हो जाया करते थे और कानून के ज्ञान का उपयोग वे किसानों की भलाई के लिए करते थे।
चौधरी चरण सिंह गरीबों व किसानों के मसीहा थे।प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भी उन्होंने मजदूरों व किसानों को प्राथमिकता दी।जबकि भाजपा नेताओं को गरीब, किसान से कुछ लेना देना नही है।भाजपा सरकार में कृषि की घोर उपेक्षा का परिणाम है कि किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की जान चलीं गयी। जब तक खेती को बढ़ावा नहीं मिलेगा, विकास दर का बढ़ना असंभव है।किसानों के हितैषी केवल सपा ही है। सपा ने हमेशा किसान और मजदूर के लिए काम किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, विधायक विनय शंकर तिवारी, मिर्जा कदीर बेग, दयाशंकर निषाद, मुन्नी लाल यादव, जयप्रकाश यादव,, जितेंद्र सिंह, सिंहासन यादव, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई ,बिंदा देवी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हाइब्रिड मोड में होगा आईआईटी का दीक्षांत समारोह
