आज का राशिफल | 24 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेमी जन से नोंक-झोंक होने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। तकनीकी शिक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी रखें। वृष राशि आज कटु शब्दों का प्रयोग आपके संबंधों पर बुरा असर डाल सकता …

मेष राशि

आज धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेमी जन से नोंक-झोंक होने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। तकनीकी शिक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी रखें।

वृष राशि

आज कटु शब्दों का प्रयोग आपके संबंधों पर बुरा असर डाल सकता है। बॉस आपकी अनदेखी कर सकते हैं। नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं होगा। अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहने वाली है।

मिथुन राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर पर कुछ रोमांचक साहित्य या वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत से काम ऐसे करने पड़ेंगे जो आपके लिए कुछ नए हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी रखें।

कर्क राशि

आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है। गले में कोल्ड और कफ की परेशानी होगी। धन की कमी के कारण व्यापारिक योजनाएं प्रभावित हो सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज शुभचिन्तकों और मित्रों का मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। विद्युतीय उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कन्या राशि

आज सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। जिद्दी व्यवहार के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। ज्यादा ठंड के कारण शरीर में अकड़न हो सकती है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को तो और भी सावधान रहना चाहिए। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला राशि

आज मित्रों के साथ किसी प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर सकते हैं। धन की कमी के कारण रुके हुए काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त समय बिताने से रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी जन के लिए दिन शुभ नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम से पीछे न हटें। घर की मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

धनु राशि

आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संतान के व्यवहार से मन खिन्न होगा। ऑनलाइन कारोबार में हानि हो सकती है। अपने अधिकारियों पर अंध विश्वास करना आपके हितों के लिए सही नहीं है। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।

मकर राशि

आज अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। वायरल बुखार और जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रखें। फ़ालतू गतिविधियों में आज समय बर्बाद हो सकता है। बुरी संगति से दूर रहें।

कुंभ राशि

आज कारोबारी संबंधों में बढ़ोतरी होगी। दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर की योजना बना सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज अपनी कमियों को दूसरों के सामने व्यक्त न करें। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। घर में अचानक अतिथियों का आगमन होगा। जीवनसाथी पर गुस्सा न करें। वाहन में खराबी आ सकती है। धर्म-कर्म में ज्यादा रुचि ले सकते हैं।