लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में दो और थाने जुड़े, नए प्रभारियों ने संभाला कार्यभार
लखनऊ। राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में दो नए थाने जुड़ गए हैं। ये दोनों थाने गुरुवार को मड़ियांव और चिनहट कोतवाली क्षेत्र में बनाये गए हैं। इसके साथ ही इन थानों पर नए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके बाद अब कमिश्नरेट में कुल थानों की संख्या 46 हो गई है। बता दें …
लखनऊ। राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में दो नए थाने जुड़ गए हैं। ये दोनों थाने गुरुवार को मड़ियांव और चिनहट कोतवाली क्षेत्र में बनाये गए हैं। इसके साथ ही इन थानों पर नए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके बाद अब कमिश्नरेट में कुल थानों की संख्या 46 हो गई है।
बता दें कि मड़ियांव और चिनहट कोतवाली का कार्यक्षेत्र बड़ा था और यहां की कोतवाली क्षेत्र की आबादी भी ज्यादा है। जिस वजह से कानून व्यवस्था यहां के लिए बड़ी चुनौती रहती थी। इसी को देखते हुए इस इलाके में नए थाने बनाये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद शासन की मुहर लगने के बाद चिनहट की बाबू बनारसी दास चौकी को थाने का रूप दिया गया।
इसके साथ ही मड़ियांव के सैरपुर चौकी को थाना बनाया गया है। यहां का चार्ज इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को दिया गया है। सैरपुर में संजय कुमार सिंह की पोस्टिंग की गई है।
कमिश्नरेट में 46 और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 5 थाने हुए…
राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र अलग हुए थे। वहीं, कमिश्नरेट में 43 और ग्रामीण क्षेत्र 5 थाने थे। इसके पहले कमिश्नरेट का बिजनौर में नया थाना बनाया था। अब BBD और सैरपुर के साथ कमिश्नरेट में कुल 46 थाने हो गए।
किसान आंदोलन के चलते पंजाब मेल सहित कई ट्रेनों को किया गया निरस्त
किसान आंदोलन के चलते जम्मूतवी और अमृतसर से आने वाली ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। अगले तीन दिनों तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निरस्त की गई ट्रेनों में इसमें लखनऊ से गुजरने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
