अमेठी: आर.जी.आई.पी.टी. के निदेशक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
अमेठी। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस, अमेठी के निदेशक, आचार्य अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (आई.आई.सी.एच.ई.) ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीवन पर्यन्त समर्पण और रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए दिया गया है। आई.आई.सी.एच.ई. के …
अमेठी। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस, अमेठी के निदेशक, आचार्य अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (आई.आई.सी.एच.ई.) ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीवन पर्यन्त समर्पण और रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए दिया गया है।
आई.आई.सी.एच.ई. के अध्यक्ष प्रो. एम. के. झा ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से H2 ऊर्जा, CO2 उपयोग एवं उत्प्रेरण जैसे अत्यावश्यक क्षेत्र में सफल शोध पथ तैयार किया है। उन्हें वर्तमान में देश के साथ दुनिया भर में H2 उत्पादन और उसके उपयोग के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है ।
उन्होंने अब तक देश-दुनिया के प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 120 से ज्यादा शोध-पत्र एवं आठ पुस्तक अध्याय प्रकाशित किये हैं। साथ ही, उनके पेटेंट के लिए 5 आवेदन अभी प्रक्रिया में है। आचार्य सिन्हा पिछले चार दशक से रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में शिक्षण व शोध कार्यों से जुड़े रहे हैं और अब तक 13 बाह्य संगठन प्रायोजित शोध परियोजना, 10 पीएच.डी. एवं 50 एम.टेक. छात्रों को सफलतापूर्वक निर्देशित कर चुके हैं ।
आचार्य सिन्हा वर्त्तमान में एन.टी.पी.सी. प्रायोजित शोध परियोजना पर कार्य कर रहे हैं जिसके अंतर्गत उन्होंने सुस्थिर रूप से समुद्री जल के उपाटन या विखंडन हेतु नैनो-कैटालिस्ट विकसित किया है, जिससे शोध कार्य, सुस्थिर हरित ऊर्जा लक्ष्य को साकार करने के एक कदम नजदीक पहुँच गया है ।
इसके अलावे, भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने हाल ही में उन्हें 3.5 करोड़ रुपये का शोध परियोजना आवंटित किया है जिसके अंतर्गत वे इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में शोध कार्य करेंगे। आचार्य अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा ने पुरस्कार के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया ।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीह सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ
