मुरादाबाद : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वाहन चैकिंग के दौरान सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ गया। वह महानगर में तमंचा लेकर घूम रहा था। आरोपी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। शातिर बदमाश के खिलाफ गौकशी के संभल और नोएडा के अलग-अलग थानों में सात …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वाहन चैकिंग के दौरान सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ गया। वह महानगर में तमंचा लेकर घूम रहा था। आरोपी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। शातिर बदमाश के खिलाफ गौकशी के संभल और नोएडा के अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले का भी आरोपी है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और बाइक भी बरामद की है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एएसपी सागर जैन ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस अगवानपुर फ्लाईओवर के नीचे काजीपुरा रोड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान शक होने पर एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम इकरार उर्फ भंता पुत्र इस्लाम निवासी नई बस्ती थाना व कस्बा आदमपुर जनपद अमरोहा बताया।

पुलिस को पूछताछ में इकरार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंशीय पशुओं का वध करके व्यापार करता है। इसलिए उसके खिलाफ संभल जनपद के नखासा और गौतमबुद्ध नगर के नोएडा और दादरी थानों में गौकशी के सात तथा नोएडा के सेक्टर 58 थाने में जानलेवा हमले का एक मुकदमा दर्ज है।

नोएडा पुलिस ने 16 नवंबर 2020 को उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी तभी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर खुलेआम घूम रहा था। उसके पास से मिली बाइक भी उसने दिल्ली से चुराई थी। एसएचओ सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार