इटावा: पत्नी की हत्या के आरोपी को मिला मृत्युदंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा की एक अदालत ने दहेज के लिये पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को आग से जलाने वाले हैवान को आज फांसी की सजा सुनाई है। जबकि उसके माता-पिता को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। शासकीय अधिवक्ता तरुण शुक्ला ने बताया कि फास्ट ट्रैक …

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा की एक अदालत ने दहेज के लिये पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को आग से जलाने वाले हैवान को आज फांसी की सजा सुनाई है। जबकि उसके माता-पिता को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। शासकीय अधिवक्ता तरुण शुक्ला ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज शेरीन जैदी ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद पत्नी की हत्या करने वाले यशपाल को फांसी की सजा सुनाई है।

दहेज हत्या के किसी मामले में इटावा में फांसी की संभवत: पहली सजा है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से दहेज हत्या के आरोपी को तीन साल का कारवास और पत्नी की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। शुक्ला ने बताया कि बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कुशगंवा अहिरान गांव में सुगम नाम की महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी और शव को जला दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके मां-बाप मौके से फरार हो गए थे।

मृतक के पिता मुनीम सिंह ने थाना बकेवर में धारा 302 और दहेज एक्ट के तहत 498 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। मामला फास्ट ट्रैक में विचाराधीन रहा पांच साल के ट्रायल के दौरान न्यायाधीश शिरीन जैदी ने आरोपी पति यशपाल को फांसी की सजा सुनाई है और आरोपी के माता पिता को साक्ष्यों के अभाव के चलते दोषमुक्त करार दिया है।

पढ़ें: बिजनौर : पशुशाला में आग लगने से 9 पशु जले, दो लाख की क्षति

उन्होंने बताया कि यशपाल और सुगम देवी की शादी मई 2013 को हुई थी। जिसमें सुगमा देवी के पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये नगद और बाइक दी थी। लेकिन घर में इकलौती बेटी होने के कारण दहेज के लोभियों ने पैसा और जमीन की मांग करते हुए सुगम को मारना पीटना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने के कारण 2016 में आरोपी ससुरालीजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। वहीं, यशपाल और सुगम का एक बेटा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव