महिलाओं में आत्मविश्वास भरेगी मैराथन: प्रदीप नरवाल
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर वीरांगना नगरी झांसी में आयोजित होने जा रही हाफ मैराथन दौड़ ‘रन फॉर मणिकर्णिका’ की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को यहां पहुंचे राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा है कि दौड़ में हिस्सा लेने वाली हर उम्र की महिला को आत्मबल मिलेगा। इस आयोजन को …
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर वीरांगना नगरी झांसी में आयोजित होने जा रही हाफ मैराथन दौड़ ‘रन फॉर मणिकर्णिका’ की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को यहां पहुंचे राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा है कि दौड़ में हिस्सा लेने वाली हर उम्र की महिला को आत्मबल मिलेगा।
इस आयोजन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की। जिसमें नरवाल के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला की मौजूदगी में मैराथन दौड़ की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान नरवाल ने कहा कि बुंदेलखंड में पहली बार महिलाओं के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन वाड्रा के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
इसमें 15 वर्ष की आयु से लेकर किसी भी वर्ष की महिलाएं भाग ले सकती हैं। दौड़ में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार में 25 स्मार्टफोन, तृतीय पुरस्कार में 100 फिटनेस बैट दिये जायेंगे।
पढ़ें: माघ मेले के लिए लखनऊ से नॉन स्टॉप होगा बसों का संचालन
इसके अलावा 1000 मेडल और सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट व सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति में आत्मविश्वास जगाना है। शुक्ला ने बताया कि मैराथन सुबह सात बजे मुक्ता काशी मंच से प्रारंभ की जाएगी। सभा का संचालन शंभू सेन ने किया, जबकि आभार भरत राय ने व्यक्त किया।
