सीतापुर: दारोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिश्रिख/सीतापुर। एक विवाद को निपटा कर सुलह कराने के एक मामले में दारोगा का छह हजार रूपए रिश्वत मांगने का आडियो वायरल हुआ है। आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी को दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ मिश्रिख इस मामले की जांच कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को एक …

मिश्रिख/सीतापुर। एक विवाद को निपटा कर सुलह कराने के एक मामले में दारोगा का छह हजार रूपए रिश्वत मांगने का आडियो वायरल हुआ है। आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी को दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ मिश्रिख इस मामले की जांच कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस आडियो में एक व्यक्ति ने मिश्रिख कोतवाली में तैनात दारोगा नेम सिंह से फोन पर बात करते हुए सुनाई दे रहा है।

फोन करने वाले ने दारोगा का परिचय लेकर पहले हाल-चाल पूछा, फिर बाेला साहब उसी जुगाड़ में लगे हैं। पैसे की व्यवस्था करने निकले हैं। उसने छह हजार रुपए की हुई मांग को भी दोहराया। साथ ही दारोगा से रुपए कम करने की बात भी कह रहा है। खास बात यह कि दारोगा ने पैसा लेकर जल्दी मिलने की बात कही ही है, साथ ही दारोगा ने इंस्पेक्टर को भी हिस्सेदार बता डाला।

हालांकि इंस्पेक्टर नाम न लेकर ऊपर देने व उनको देने की बात कह रहा है। जब फोन करने वाले ने बैंक जाने की बात कही तो उसने ने उसे जल्दी बैंक जाने को कहा और उससे शाम को सात बजे मिलने का वादा भी करा लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। मिश्रिख इंस्पेक्टर भी कांप गए। एसपी ने फौरन इस मामले की जांच सीओ मिश्रिख को सौंप दी।

देर शाम एसपी ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में सीओ मिश्रिख सुशील कुमार का कहना है कि यह मामला संज्ञान में है। इसकी जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आडियो वायरल हुआ है। दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी सोशल साइट से मिली है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: क्षत-विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार