लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया अनशन, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिश्रिख, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के कोहरावां मजरा अरसेहड़ा गांव के सरकारी स्कूल के पास कई दिनों से चल रहा कुछ ग्रामीणों का अनशन शुक्रवार को अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशन समाप्त होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। दरअसल इस गांव के सुरेश कुमार मिश्र, गिरजा शंकर मिश्र, …

मिश्रिख, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के कोहरावां मजरा अरसेहड़ा गांव के सरकारी स्कूल के पास कई दिनों से चल रहा कुछ ग्रामीणों का अनशन शुक्रवार को अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशन समाप्त होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। दरअसल इस गांव के सुरेश कुमार मिश्र, गिरजा शंकर मिश्र, पुनीत, राजबहादुर, राधेलाल, शशी, गुलशन देवी आदि कई लोग गांव के बाहर सरकारी स्कूल के निकट अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से अनशन पर थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार इन लोगों से बात भी की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला था। शुक्रवार को परियोजना अधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, वीडीओ प्रतीक, सीओ सुशील कुमार यादव, कोतवाल राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परियोजना अधिकारी ने अनशन कर रहे लोगों को लिखित रूप से आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के शौचालय अधूरे पड़े हैं। सभी को पूर्ण कराया जाएगा। आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की नई गाइड लाइन आने पर सभी अनशन कारियों को आवास भी दिए जाएंगे। तालाब के अवैध पटटों की जांच कर करा कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन से संतुष्ट होकर अनशन खत्म किया गया।

उचक्कों ने सेल्स मैन के पार कर दिए 43 हजार रुपए, जांच शुरू

सीतापुर। एक सेल्समैन की तलाशी लेने के नाम पर कुछ उचक्कों ने 43 हजार रुपए कैश पार कर दिया। मामला जानकारी में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मुंशीगंज निवासी राहुल ने बताया कि वह मसाला एजेंसी पर काम करता है। शुक्रवार की शाम वह गुरूद्वारे के पास था। वह कई दुकानों से एजेंसी का पैसा वसूल कर लाया था। गुरुद्वारे के पास दो लोग मिले और उन लोगों ने कहा कि वह नशे की जांच करते हैं। नशें की जांच के नाम पर उन लोगों ने राहुल की तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद दोनों उचक्के रफूचक्कर हो गए। जब राहुल ने अपने पास मौजूद रूपए चेक किए तो उसके पास से 43 हजार की नकदी गायब थी। नकदी गायब होने पर राहुल के होश उड़ गए। उसने एजेंसी वालों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का लड़ाकू विमान, राजस्थान के जैसलमेर में Mig 21 दुर्घटनाग्रस्त

 

संबंधित समाचार