आज का राशिफल | 25 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नई स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। वृष राशि आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते …

मेष राशि

आज घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नई स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है।

वृष राशि

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें।

मिथुन राशि

आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव की धूम रहेगी। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। क्रिएटिव योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियां रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या राशि

आज घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। आज लम्बी दूरी का यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

तुला राशि

आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी स्मृतियां दोबारा ताजा होंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नए टूर की योजना बनाएंगे। आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना पसन्द करेंगे।

धनु राशि

आज दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियां करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। नया वाहन और आभूषण खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं।

मकर राशि

आज उधार लिया हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। अपना खानपान संतुलित रखें। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है।

कुंभ राशि

आज आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी।

मीन राशि

आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। व्यवसाय में नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है।