सीतापुर: सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में शुक्रवार की रात खेत पर सिंचाई करने गए किसान  दंपति की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह किसान अपने घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। तब पति, पत्नी मृत अवस्था में बिजली के बोर्ड के पास मिले। करंट लगने से हुई मौत के मामले की …

सीतापुर। थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में शुक्रवार की रात खेत पर सिंचाई करने गए किसान  दंपति की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह किसान अपने घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। तब पति, पत्नी मृत अवस्था में बिजली के बोर्ड के पास मिले। करंट लगने से हुई मौत के मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कमलापुर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के केसरिया मजरा सरवरपुर गांव में रहने वाला पूरन (50) पुत्र जवाहर व उसकी पत्नी प्रेमा (48) शुक्रवार की रात को अपने घर से खेत पर फसल की सिचाई करने के लिए निकले थे। फसल की सिचाई होने के चलते रात को परिजनों ने कोई सुध नहीं ली। सुबह वह घर नहीं आया तो दोनों को करंट लगने की जानकारी मिली।

ये खबर भी पढ़ें- लुधियाना कोर्ट विस्फोट केस: DGP बोले- 24 घंटों के अंदर केस का किया खुलासा, राज्य में आतंक-माफिया और ड्रग्स बने चुनौती

कमलापुर थाना प्रभारी  मुकुल प्रसाद वर्मा ने बताया कि पूरन व उसकी पत्नी प्रेमा ने रात को खेत पर पहुंच कर जब मोटर चालू करने के लिए बटन दबाया था। तब करंट आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

घटना की सूचना पाकर एसडीएम सिधौली, सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सीओ का कहना है कि दंपत्ति अपने खेत की सिंचाई करने गया था। जहां ट्यूबेल पर उन्हें करंट लग गया। जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार