वाराणसी में महामना पर आधारित अभिलेख व चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। महामना पं मदन मोहन मालवीय जयंती को लेकर शनिवार को जीवन यात्रा विषयक अभिलेख व छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, डॉ राजेश्वर आचार्य और डॉ दुर्ग सिंह चौहान ने किया। बता दें कि अभिलेख प्रदर्शनी को दो भागों में विभाजित किया गया था। पहले …

वाराणसी। महामना पं मदन मोहन मालवीय जयंती को लेकर शनिवार को जीवन यात्रा विषयक अभिलेख व छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, डॉ राजेश्वर आचार्य और डॉ दुर्ग सिंह चौहान ने किया। बता दें कि अभिलेख प्रदर्शनी को दो भागों में विभाजित किया गया था।

पहले भाग में महामना से संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें मालवीय जी की ओर से बीएचयू के दूसरे दीक्षांत समारोह में दिया गया। वहीं, भाषण, महामना की ओर से स्थापित अभ्युदय पत्रिका की प्रतियां, मालवीय जी की गांधी जी को बचाने की अपील, कुलपति के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में जलापूर्ति के लिए कमिश्नर बनारस मंडल को लिखा पत्र, हिंदी के सुपरिचित रचनाकार महावीर प्रसाद द्विवेदी को अभ्युदय में लेख भेजने के लिए लिखा पत्र, छात्रों को नैतिक जीवन के लिए दिए गए संदेश एवम मालवीय जी को प्रिय सुभाषित आदि अभिलेख प्रमुख रहें।

पढ़ें: लुधियाना कोर्ट विस्फोट केस: DGP बोले- 24 घंटों के अंदर केस का किया खुलासा, राज्य में आतंक-माफिया और ड्रग्स बने चुनौती

कार्यक्रम में बीएचयू के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त पूर्व छात्रों के साथ, सुबह ए बनारस के सदस्य और बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और पूरे कार्यक्रम का निर्देशन डॉ सुभाष चंद्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने किया।

यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : सुब्रत पाठक

देश के गृह मंत्री अमित शाह के 28 दिसंबर को सुल्तानपुर में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री व काशी क्षेत्र के प्रभारी सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने पार्टी के जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार