गोरखपुर: भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुंची चौरी-चौरा, हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भाजपा की जन समर्थन प्राप्त करने वाली जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद में पुनः चौरी-चौरा की ऐतिहासिक धरती पर आगमन होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यात्रा चौरी-चौरा बाजार के स्वागत सभा तक पहुंची। जहांपर यात्रा के समर्थन में हजारों की संख्या भारी …

गोरखपुर। भाजपा की जन समर्थन प्राप्त करने वाली जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद में पुनः चौरी-चौरा की ऐतिहासिक धरती पर आगमन होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यात्रा चौरी-चौरा बाजार के स्वागत सभा तक पहुंची। जहांपर यात्रा के समर्थन में हजारों की संख्या भारी तादात में महिलाओं समेत ऐतिहासिक समर्थन दे रही थी।

यात्रा चौरी-चौरा से आगे बढ़कर कराहकोल घाट आने पर विधायक डॉ विमलेश पासवान के नेतृत्व में स्वागत किया गया, पुनः गजपुर होते हुए कौड़ीराम पहुंची. जहांपर भव्य स्वागत सभा आयोजित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुण्डों-माफियाओं की सरकार चल रही थी, चारों तरफ अराजकता का माहौल था, जनता त्रस्त हो चुकी थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, गुण्डे-माफिया भूमिगत हो गये, अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल में ही है।

पूरे प्रदेश में शान्ति का माहौल कायम हुआ है। भाजपा की सरकार गरीबों, शोषित-वंचितों का सम्मान कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभी योजनायें गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और नौजवानों को ही समर्पित है। यहीं कारण है कि आज भाजपा की जन विश्वास यात्रा को सभी जनपदों में लाखों की संख्या में जन-समर्थन मिल रहा है। डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा का जिस प्रकार से स्वागत किया गया, ये लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के प्रति जनता-जनार्दन का विश्वास है। महिलाओं की भारी संख्या समेत ये जनसैलाब एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत है।

पढ़ें: गोरखपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली युवा अटल संकल्प यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद जगदम्बिका पाल, सांसद कमलेश पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश खुशहाल हो रहा है, केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें निरन्तर विकास के नये आयाम रच रही हैं। भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ हैl अपराधियों पर बुलडोजर चल रहा है। भाजपा सरकार काम पर जनता का समर्थन अर्जित कर रही है। इस जन विश्वास को जगाये रहना है, यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुंचाना हैl इस अभूतपूर्व समर्थन से सभी विधानसभाओं में कमल खिलना तय हो गया है। यात्रा के आगमन से पूर्व सभा को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम आदि ने भी सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार