चित्रकूट: भाकियू ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत की बैठक
चित्रकूट। जिले में भाकियू ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत मानिकपुर तहसील के कोटाकंदैला में तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। गांव में गौशाला को लेकर भारी समस्या है। कई बार एसडीएम व सचिव से …
चित्रकूट। जिले में भाकियू ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत मानिकपुर तहसील के कोटाकंदैला में तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। गांव में गौशाला को लेकर भारी समस्या है। कई बार एसडीएम व सचिव से बात की गई, लेकिन गौशाला के लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है।
किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं। किसानों ने मांग की है कि जल्द गौशाला का निर्माण कराकर फसलों को बचाया जाय। जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने बताया कि गांव में चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। कोटा कंदैला में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए, ताकि जनता को दवा के लिए मानिकपुर न जाना पड़े। खाद की समस्या को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।
किसानों को 2-3 दिन तक लाइन में लगे होने के बाद भी खाद नहीं मिल रही हैं। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सदर शैलेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह व जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
हरदोई: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत
कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जे लिए भेज दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी नन्हें पुत्र तिलकू शनिवार की शाम लगभग चार बजे अपनी बाइक से साले दिनेश पुत्र रामभजन निवासी पलेवरा थाना पाली के साथ ससुराल जा रहे थे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
