बरेली: शरद मेले से समूहों को मिलेगा उत्पाद बिक्री को बढ़ावा- संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाबार्ड के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा प्रांगण में शरद मेले का आयोजन किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद संतोष गंगवार ने आरंभ किया। उन्होंने नाबार्ड द्वारा की गई इस …

बरेली, अमृत विचार। नाबार्ड के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा प्रांगण में शरद मेले का आयोजन किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद संतोष गंगवार ने आरंभ किया।

उन्होंने नाबार्ड द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शरद मेले से समूहों के उत्पाद बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन से वार्ता कर ब्लाक स्तर पर समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिये बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शनी में स्टालों पर जाकर समूहों के उत्पादों की जानकारी हासिल की।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। महिलाओं को अपने उत्पादों की बाजार व्यवस्था के लिए स्वयं से स्थानीय स्तर पर दुकानदारों एवं बाजारों में प्रयास करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि हम अपने उत्पाद को जब तक स्वयं प्रयोग में नहीं लेंगे एवं अपने आसपास के लोगों को उसके विषय में नहीं बताएंगे, तब तक हमारी बाजार व्यवस्था सही नहीं हो सकती। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक, बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक एमएम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार