आज का राशिफल | 26 दिसंबर, 2021
मेष राशि आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। चापलूस लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के कारण घर में समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। वृष राशि आज आपके अल्प प्रयासों से काम बन जायेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी …
मेष राशि
आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। चापलूस लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं के कारण घर में समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष राशि
आज आपके अल्प प्रयासों से काम बन जायेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी सफलता से कम सन्तुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
मिथुन राशि
आज वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनन्द लेंगे।
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दिन की शुरूआत में किसी कारणवश थोड़े चिन्तित रहेंगे। उधार लेन-देन के कारण परेशानी होगी। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी बात व विचारों को काफी अच्छी तरह से लोगों के सामने व्यक्त कर पायेंगे।
सिंह राशि
आज परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
आज करियर में पहले के गई मेहनत का आपको परिणाम प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ संवादहीनता हो सकती है लेकिन शाम तक उसे भी आप प्यार से सुलझा लेंगे। आपके दिमाग में करियर को लेकर रचनात्मक विचार पैदा होंगे।
तुला राशि
आज विद्यार्थियों को मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। बॉस की कुछ बातें आपको बुरी लग सकती है। शाम के समय आप विश्व की घटनाओं के विषय में सोच-विचार में लगे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों थोड़ा सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
आज नए व्यवसायिक सम्बन्ध बन सकते हैं। इसका लाभ आपको भविष्य में भी अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी मदद करेंगे। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बड़े आराम से बिना रुकावट के पूरा ही कर लेंगे।
धनु राशि
आज पिता के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके अटके हुए कार्य बड़ी सहजता से बन जायेंगे। परिवार को आप पूरा समय देंगे।
मकर राशि
आज का दिन भी थोड़ा उबाऊ रहेगा। घर पर मन नहीं लगेगा। रक्तचाप के रोगी ज्यादा गुस्सा करने से बचें। मित्रों और गुरुतुल्य व्यक्तियों का सानिध्य आपको तनाव से उबारने में मदद करेगा। धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन अवश्य करें।
कुंभ राशि
आज का दिन आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर सकते हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। आप कुछ नकारात्मक विचारों के प्रभाव में पड़ सकते हैं।
मीन राशि
आज वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिये आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं।
