बरेली: बारिश के साथ हो सकता है नए साल का स्वागत, अब हर दिन ठंड बढ़ने की उम्मीद
बरेली, अमृत विचार। नए साल से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसकी वजह से बारिश की भी संभावना है। आलम यही रहा तो नए साल का आगाज बारिश के साथ हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 28 से 30 दिसंबर तक बारिश के हो सकती है। जिसकी वजह तापमान में …
बरेली, अमृत विचार। नए साल से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसकी वजह से बारिश की भी संभावना है। आलम यही रहा तो नए साल का आगाज बारिश के साथ हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 28 से 30 दिसंबर तक बारिश के हो सकती है। जिसकी वजह तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। फिलहाल रविवार का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री तक दर्ज किया गया।
रात में बढ़ गई है शीतलहर
मौसम विशेषज्ञों की माने तो तापमान और हवा की गति कम हो जाने से पृथ्वी की सतह पर रात में विकिरणीय शीतलहर बढ़ गई है। इससे चुभनभरी गलन बरकरार है। इसके चलते बरेली और आसपास के जिलों में 28 से 30 दिसंबर को बारिश की भी प्रबल संभावना है। 30 दिसंबर को दिन का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। जो कि सीजन में सबसे कम होगा।
कल और परसों हो सकती है बूंदाबादी
मौसम विभाग की माने तो 27, 28 दिसंबर को भी मामूली बूंदाबांदी होगी, लेकिन 29 व 30 दिसंबर को पूरे जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से नए साल पर कड़ाके की ठंड होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़े-
बरेली का संडे बाजार: हर बार हटाया मगर हटा नहीं सके, नगर निगम के अफसर भी हारे
