झांसी में कांग्रेस को मजबूती देते हुए दमखम से दौड़ी मणिकर्णिकाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मंत्र ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के तहत वीरांगना नगरी झांसी में रविवार को आयोजित मिनी मैराथन ‘रन फॉर मणिकर्णिका’ में हजारों की संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया और सड़कों पर उनका जोश साफ नजर आया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस मिनी मैराथन के …

झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मंत्र ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के तहत वीरांगना नगरी झांसी में रविवार को आयोजित मिनी मैराथन ‘रन फॉर मणिकर्णिका’ में हजारों की संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया और सड़कों पर उनका जोश साफ नजर आया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस मिनी मैराथन के संयोजक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा झांसी में सभी मणिकर्णिंकाएं सड़कों पर उतरी हैं।

यह आवाज बुलंद कर रहीं हैं कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं”। पूरे देश में इसके तहत नया इतिहास रचा जायेगा और एक नयी क्रांति आयेगी। इन लड़कियों में आत्मविश्वास है कि अब हम कुछ कर गुजरेंगे। क्योंकि हिंदुस्तान की नयी नींव और नया निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि 6800 लड़कियों ने मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था।

हालांकि दौड़ शुरू होने से पहले तक बड़ी संख्या में लड़कियां आयीं। इससे पहले सुबह सात बजे से ही मैराथन के शुभारंभ स्थल मुक्ताकाशी मंच पर बड़ी संख्या में लड़कियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सभी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए जोश से लबरेज नजर आ रहीं थीं।

पढ़ें: कानपुर: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कार्यक्रम संयोजक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारम्भ किया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं में आत्मविश्वास हो, इसके लिए मिनी मैराथन दौड़ हो रही है। इस दौरान सुधांशु त्रिपाठी, किसान नेता शिवनारायण सिंह परिहार, प्रिंस कटियार समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

संबंधित समाचार